पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। जनपद मुख्यालय के दो केंद्रों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। जनपद स्तर पर ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत में इंटरमीडिएट का मूल्यांकन केंद्र, जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को हाईस्कूल का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया है। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पर पहले दिन 3721 कॉपियां चेक की गई। उप प्रधान परीक्षक और परीक्षक 347 उपस्थित हुए। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कुल 2469 कॉपी चेक की गई। डीएचई और परीक्षक 290 उपस्थित हुए। पहले दिन उप प्रधान परीक्षक और परीक्षक अ...