पीलीभीत, जुलाई 5 -- पीलीभीत। डीआईओएस विजय सिंह यादव ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई। हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे से 11 बजकर 45 मिनट तक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को ही शाम दो बजे से सवा पांच बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र पर बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल, स्मार्ट वॉच अथवा किसी प्रकार के अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा के दौरान कक्षों में वाइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे और राउटर चलते रहेंगे। यह भी पढ़ें- Shamli News: 28 जुलाई को होगी यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा,16-17 जुलाई को प्रयोगात्मक परीक्षा स्...