बुलंदशहर, फरवरी 24 -- जिले में सीबीएसई की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही हैं। मंगलवार को जिले के परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षाओं का आयोजन हुआ। पहली पाली में हाईस्कूल उर्दू विषय की परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत सभी 16 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट अकाउट्स विषय का पेपर भी हुआ। इसमें छात्रों की अनुपस्थिति रही है। जिले में सीबीएसई की परीक्षाओं के लिए 27 केंद्र बनाए गए हैं और इन पर 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षाओं के लिए पंजीकृत हैं। परीक्षाओं को कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं। मंगलवार को ऊर्दू विषय की परीक्षाओं में 16 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। इसी पाली में इंटरमीडिएट अकाउंट्स लेखाशास्त्र विषय की मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए जिले भर में कुल 2,447 परी...