शाहजहांपुर, मई 3 -- शाहजहांपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ग्रीवांस सेल का गठन किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि परीक्षार्थी अपने परिणाम से संबंधित किसी भी आपत्ति या समस्या के निस्तारण हेतु निर्धारित अवधि में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थियों को नेट अंकपत्र की प्रति के साथ आवश्यक अभिलेख जैसे प्रधानाचार्य की आख्या, आईबी-88, आईबी-89 आदि संलग्न कर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करना होगा। यह ग्रीवांस सेल 29 अप्रैल से 29 मई तक कार्य करेगा। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड:अंकपत्र में त्रुटि ठीक करने के लिए छह मई तक आवेदन करें परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दूरभाष नंबर और ईमेल आईडी भी जारी क...