प्रयागराज, अप्रैल 25 -- रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज राजापुर में शनिवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण, पदक एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 12वीं की छात्रा रिचा सिंह ने जिले में नौवां स्थान बनाकर गौरवान्वित किया है। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर, विशिष्ट अतिथि प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, अध्यक्ष प्रबंधक एवं डिप्टी सॉलिसिटर जनरल हाईकोर्ट शिवकुमार पाल, प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने मेधावियों की सराहना की। सम्मानित होने वालों में हाईस्कूल के पीयूष यादव, रिया पाल, अनुज कुमार पाल, श्रद्धा श्रीवास्तव, मेधा श्रीवास्तव, ऋषभ मौर्य, वेद प्रकाश, आकाश सिंह, सलोनी पांडे, सूरज कुमार यादव, हिमांशु पटेल, शिवम गुप्ता, विनय कुमार आर्य, दिव्यांश कुम...