वाराणसी, अप्रैल 26 -- कछवांरोड (वाराणसी)। नागेपुर गांव में आशा ट्रस्ट और लोक समिति संचालित आशा ज्ञान पुस्तकालय में रविवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। हाईस्कूल की साक्षी, अभय, सुनील, रोशनी, चुलबुली, गुंजा, काजल और इंटर की प्रिया, उर्वशी, आदित्य वर्धन, सुप्रिया, दिव्या और संध्या को सम्मानित किया गया। उन्हें तमाम कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी गई। समारोह में नंदलाल मास्टर, लोक चेतना समिति की निदेशक रंजू सिंह, पुस्तकालय संयोजक पंचमुखी सिंह और अवनीश मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...