हाईस्कूल, इंटर के मेधावी छात्रों को साइकिलें भेंट कर सम्मानित किया
बाराबंकी, मई 16 -- फतेहपुर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र वर्मा ने अतिथि परिचय कराया। मुख्य अतिथि उप निबंधक अवधेश प्रसाद मिश्रा ने समारोह में हाईस्कूल, इंटर परीक्षा के मेधावी छात्र छात्राओं को साइकिलें भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा ससम्मान उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। उत्कृष्ट परिणामों के लिए कालेज के विभिन्न आचार्यगणों को पुरस्कृत किया गया। अनुप्रिया व सहयोगी बहनों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तनिष्का चौहान व आराध्या सिंह के ग्रुप ने मोहक भाव नृत्य प्रस्तुत किए। वरिष्ठ आचार्य वीरेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि अवधेश प्रसाद मिश्रा ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.