मिर्जापुर, जून 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव ने वर्ष-2027 में संस्थागत, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के छात्रों के प्रवेश एवं परीक्षा शुल्क के साथ कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि जारी कर दी है। सचिव के आदेश के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश सोमवार को जारी करते हुए समय सारिणी के अनुसार कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है।

परीक्षा शुल्क की अंतिम तिथि कक्षा 10 एवं 12वीं में छात्रों प्रवेश लेने और परीक्षा शुल्क प्राप्त करने का अंतिम तिथि पांच अगस्त है। परीक्षा शुल्क को कोषागार में जमा करने की तिथि 10 अगस्त,परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करने की रसीद,छात्र-छात्राओं के विवरण के साथ परिषद की वेबसाइट upmsp...