हाईवोल्टेज से 70 घरों के उपकरण फुंके, ग्रामीणों में आक्रोश
हरदोई, जून 6 -- अतरौली, संवाददाता। जखवा पावर हाउस क्षेत्र के पत्थरताली गांव में घरेलू विद्युत लाइन में अचानक हाईवोल्टेज करंट उतरने से करीब 70 घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों से जर्जर और लटक रही एलटी लाइन की शिकायतें करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार रात अचानक घरेलू लाइन में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे घरों में लगे पंखे, फ्रिज, इन्वर्टर, कूलर, स्टेबलाइजर, बोर्ड और अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद लोग भय के कारण बिजली का उपयोग नहीं कर रहे हैं। घरों के स्विच बंद रखे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग 150 से अधिक घरों को एक ही ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति दी जा रही है, जो अक्सर खराब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.