गंगापार, मार्च 15 -- हाईवोल्टेज लाइन के नीचे आंगनबाड़ी भवन निर्माण का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने शिकायत कर जांच और निर्माण रोकने की मांग की। भरारी प्रथम गांव में हाईवोल्टेज विद्युत लाइन के नीचे प्रस्तावित आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। इसे बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित एसडीएम मेजा से शिकायत कर मामले की जांच कराने और निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। भरारी प्रथम गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने विभिन्न अधिकारियों व सीएम पोर्टल पर शिकायत की कि गांव की नवीन परती भूमि पर आंगनबाड़ी भवन बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। आरोप है कि प्रस्तावित स्थल के ऊपर से 33 हजार का हाईवोल्टेज विद्युत लाइन गुजरी है। ऐसे में उसके नीचे भवन निर्माण कराना बच्चों के लिए खतरा साबित हो सकता...