गंगापार, मार्च 30 -- पके पकाये गेहूं के खेत में हाईवोल्टेज तार टूटकर गिरने से आग लग गई। ग्रामीणों की सतर्कता से आग विकराल रुप नहीं ले पायी। क्षेत्र के दिघिया गांव निवासी राम वृक्ष यादव के खेत में सोमवार दोपहर अचानक खेत के ऊपर से गुजरा हाईवोल्टेज तार टूटकर गिर गया। तार टूटकर गिरते ही पके पकाये गेहूं के खेत में आग लग गई। शोरगुल और चीख पुकार सुन परिवार व पास पड़ोस के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। ग्रामीणों की सतर्कता से केवल दो बिस्वा गेहूं ही जल पाया । आग की लपटें तेज हवा के बावजूद फैल नहीं पायीं।मांडा क्षेत्र में आग लगने पर मेजा तहसील मुख्यालय स्थित दमकल केंद्र से दमकल आती है ,तब तक काफी विलंब हो जाने से भारी नुक़सान हो चुका होता है। किसानों ने मांडा थाना मुख्यालय पर दमकल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की ...