बस्ती, मार्च 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। छावनी थानाक्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से गेहूं की तैयार फसल में आग लग गई। यह घटना सेवरा लाला गांव के सीवान स्थित खदरा क्षेत्र की है। ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे रामगढ़ से सेवरा लाला गांव जाने वाली 11 हजार की बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर खेत में गिर गया। इससे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग की चपेट में आकर मोहम्मद असलम और सुभान अली की लगभग दो बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई, जबकि पास के खेत में लड्डूलाल विश्वकर्मा की फसल को आंशिक नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई और आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। उनकी ...