हापुड़, मार्च 6 -- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक को तमंचे के बल पर अगवा कर उससे मारपीट करते हुए नगदी, मोबाइल और घड़ी लूट ली। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना के नयागांव माजरा शहानपुर निवासी अंकित ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की देर रात शाहजहांपुर से लौटते समय नींद आने के कारण अठसैनी फ्लाईओवर के पास बस से उतर गया था। वहां से वह पैदल गढ़ चौपला की ओर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके पास आकर रुके और उसे छोड़ने की बात कही। मना करने पर बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और जबरन बाइक पर बैठाकर नहर की ओर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि वहां ले जाकर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से करीब 24 हजार रुपये निकाल लिए। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.