हापुड़, जून 29 -- कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर इलाके में दिल्ली-लखनऊ हाईवे 9 किनारे स्थित गांव सरुरपुर के निकट एक ढाबे पर सोमवार की अपराहन 4 बजे रुकी बस से उतरे युवक का कार सवार 5 युवकों ने पीछा कर मारपीट शुरू कर दी। युवक ने गन्ने के खेत में घुसकर जान बचाने का प्रयास किया, परंतु हमलावर उसपर लाठी डंडे बरसाते रहे। युवक को बचाने का प्रयास करने वालों पर भी हमलावरों ने हमला बोल दिया। मारपीट के बाद युवक को अधमरा कर छोड कर कार में सवार होकर भाग गए। सूचना पर पुलिस और होटल संचालकों ने युवको गंभीर दशा में अस्पताल भर्ती कराया। जहां से युवक को मेरठ के लिए रेफर किया गया परंतु युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने रंगदारी न देने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है。

युवक का परिचय पुलिस के ...