नई दिल्ली, फरवरी 24 -- सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जिंदगी बचाने के लिए अहम माने जाने वाले हाईवे किनारे स्थित जसरथपुर ट्रॉमा सेंटर के लिए शासन ने कुछ राहत दी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत ट्रॉमा सेंटर में अग्निशमन व्यवस्था के विस्तारीकरण कार्य के लिए 36.71 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राहत के बाद अन्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद की जा रही है। जसरथपुर ट्रॉमा सेंटर अलीगढ़ से गुजरने वाले व्यस्त हाईवे (एनएच- 34) के किनारे स्थित है। आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के प्राथमिक उपचार के लिए यही केंद्र सबसे नजदीक पड़ता है। ऐसे में यहां आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक माना जा रहा है। फिलहाल सेंटर में स्टाफ मानकों के अनुरूप उपलब्ध नहीं है। न ही ऑपरेशन जैसी उन्नत चिकित्सा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.