हरदोई, जून 16 -- कछौना। पुलिस टीम ने लखनऊ हरदोई पलिया नेशनल हाईवे पर लगी सोलर स्ट्रीट लाइटों की बैट्री और सोलर पैनल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 बैट्री, चार सोलर पैनल समेत दो बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारी अवनीश कुमार राय ने बीते दिनों बैट्री चोरी की वारदात का मामला दर्ज कराया था। दर्ज कराए गए मामले के अनुसार चोरों द्वारा हाईवे पर लगी सोलर लाइटों के पैनलों को क्षतिग्रस्त कर उनकी बैट्री और सोलर पैनल चोरी कर लिए गए। जांच के दौरान रौनक तिवारी निवासी ग्राम जासू व सूरज तिवारी निवासी ग्राम आमताली तथा सुमित उर्फ शेरा निवासी ग्राम सुन्नी थाना बघौली के नाम प्रथम दृष्टया प्रकाश में आए। पुलिस टीम ने चोरों की तालाश के दौरान तीनों आरोपियों को डबल नहर पु...