हाईवे से डंपर चोरी, जी पीएस लोकेशन हरियाणा में मिली
शामली, मार्च 18 -- थानाभवन। क्षेत्र के गांव मसावी निवासी युवक का 12 टायर ट्रक डंपर रहस्यमय परिस्थितियों में हाईवे से चोरी हो गया। जीपीएस लोकेशन हरियाणा में मिलने से पुलिस चोरी डंपर की तलाश में जुटी है। गांव मसावी निवासी आरिफ पुत्र शानू ने बताया कि उसका डंपर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से जुड़ने वाले निर्माणाधीन अंबाला हाईवे पर सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था। 16 मार्च को निर्माण कार्य बंद होने के कारण उसका ड्राइवर डंपर को अर्पण पब्लिक स्कूल के पास हाईवे किनारे खड़ा करके अपने घर चला गया था। बताया जाता है कि जब ड्राइवर 17 मार्च को दोपहर में वापस लौटा तो मौके से डंपर गायब मिला। काफी देर तक आसपास तलाश करने के बाद उसने फोन कर आरिफ को घटना की जानकारी दी। डंपर में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है, जिसकी लोकेशन हरियाणा के सोनीपत में 17 मार्च को ट्रेस होना बताई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.