जहानाबाद, दिसम्बर 28 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। वाहन चुराने वाले अपराधियों ने तीन स्थानों से दो बाइक और एक टेंपो की चोरी कर ली। इस संबंध में नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। बाइक चोरी की घटना शहर के मलहचक पानी टंकी और सेवनन हाईवे के समीप से हुई जबकि शहर के ही शेखालमचक मोहल्ला से अपराधियों ने घर के पास लगे टेंपो ले भागा। खबर के अनुसार शेखआलमचक मोहल्ला के निवासी मोहम्मद इम्तियाज शनिवार को अपने घर के पास टेंपो खड़ी की थी।देर रात सब कुछ ठीक-ठाक था। रविवार की सुबह जब ड्यूटी पर जाने के लिए वह घर से बाहर निकले तो देखा कि उनका टेंपो गायब है। उन्होंने खोजबीन किया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला तब इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। शनिवार को हीं बाइक चोरी की एक घटना मलहचक पानी टंकी के पास हुई। मोहल्ले के निवासी अक्षय कुमार अपने घर मलहचक पानी टंकी ...