सुल्तानपुर, फरवरी 15 -- सुलतानपुर, संवाददाता। सभी प्रकार के हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। लेकिन नियम कानून को दरकिनार कर जिंदगियों से खेलकर जान जोखिम में डालकर सवारियां लेकर यह हाईवे पर बेखौफ फर्राटा भर रहे हैं। नगर की सड़कों पर अनियोजित अनियंत्रित संचालन संचालन के कारण शहर की यातायात व्यवस्था ध्ववस्त होने से हर तरफ जाम लग रहा है। प्रतिदिन ई-रिक्शा के कारण ही सड़क हादसे भी हो रहे हैं। जिससे नागरिक यात्री चोटिल हो रहे है। कभी-कभी यात्रियों की जान भी चली जा रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। जिले में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अमहट स्थित उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय में कुल 12700 ई-रिक्शा का पंजीयन किए गए हैं। जिसमें 6500 की संख्या में ई-रिक्शा का संचालन नगर के अंदर मुख्य मार्गों पर नगर पालिका की...