हमीरपुर, मई 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से डीएम अभिषेक गोयल ने संबंधित विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने हाईवे में बिना कनेक्शन टांगी गई हाईमास्ट लाइटों को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कनेक्शन कराने के भी निर्देश दिए हैं। बता दें कि इस मुद्दे को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 20 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यह भी पढ़ें- बेड़ीपुलिया से यूपीटी चौराहा और खोही मार्ग से हटेगा अतिक्रमणसुधारात्मक कार्यों के निर्देश डीएम ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर...