हमीरपुर, अप्रैल 14 -- हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर बेतवा नदी के पुल पार सोमवार की देर रात तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर रोड किनारे सेफ्टी लाइन में घुस गया। इससे डंपर की केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक बाल-बाल बचा। हादसे की वजह से कुछ देर तक हाईवे पर जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को मौके से हटवाकर जाम खुलवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...