हमीरपुर, मार्च 25 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के अंदर दोपहर में हाईवे पर ट्रक खराब होने से भीषण जाम लग गया। जाम में परिवहन निगम की बसों के साथ पूर्व मंत्री, एआरटीओ आदि के वाहन भी फंसकर रेंगते नजर आए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खराब ट्रक को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। जाम से दो घंटे से अधिक समय तक लोग परेशान रहे। बुधवार करीब 11.30 बजे थाने के समीप हाईवे में एक कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। कार सवार युवक ट्रक चालक को पकड़कर थाने ले गए। ट्रक के हाईवे में बीचों-बीच खड़ा होने से भीषण जाम लग गया। बाद में ट्रक को चालू करने की कोशिश की गई परंतु वह स्टार्ट नहीं हो सका। इस वजह से समस्या और गंभीर हो गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई, जो पांच किमी दूर तक चली गई। जाम से परिवहन निगम की बसें, स्कूली वाहन, एंबुलेंस के अलावा, पूर्वमंत्री श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.