देहरादून, मार्च 2 -- देहरादून में फौजी की खरीदी गई जमीन का हाईवे में अधिग्रहण हुआ तो मुआवजा किसी और ने हड़प लिया। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल और वर्तमान में पठानकोट (पंजाब) में तैनात जवान नितेश कोटनाला ने एसएसपी देहरादून को तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया कि उसकी खरीदी जमीन का मुआवजा भी किसी और हड़प लिया। नितेश ने बताया कि पांच जून 2017 को उन्होंने शिमला बाईपास रोड स्थित रतनपुर के रहने वाले मनमोहन जुयाल से शीशमबाड़ा में 125.46 वर्गमीटर जमीन खरीदी थी। बाद में पता चला कि जमीन का राष्ट्रीय राजमार्ग-72 के लिए सरकार ने अधिग्रहण कर लिया है। तब नितेश ने क्षेत्रीय लेखपाल से संपर्क किया।जांच में सामने आया जमीन का फर्जीवाड़ा वहां पता चला कि जो जमीन उन्हें दिखाई गई थी वह राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम पर नहीं है। जमीन का मुआवजा भी मुकेश नामक किसी अन्य व्यक्ति...