हाईवे में खड़े डंपर में टकराया डंपर, पिता-पुत्र घायल
हमीरपुर, मई 26 -- भरुआ सुमेरपुर। नेशनल हाईवे पर दिन के तीन बजे महोबा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में एक किशोर और उसका पिता घायल हो गया। यूपी 112 की टीम ने घायलों को अपने वाहन से पीएचसी पहुंचाया। किशोर के पैर में फैक्चर की संभावना होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। सोमवार को तीन बजे के आसपास महोबा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर चंदपुरवा गेट के समीप पेट्रोल पंप के बाहर हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से टकरा गया। इस घटना में डंपर में महोबा जनपद के कहरा गांव निवासी 45 वर्षीय कमलेश तथा उसका 12 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉ.बिदेश कुमार ने उपचार के बाद किशोर के पैर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.