नैनीताल, जून 18 -- गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के गरमपानी के पास गुरुवार को रातीघाट से खैरना की ओर जा रही एक कार और खैरना से हल्द्वानी जा रही मैक्स वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही, कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलने पर खैरना चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात सुचारू कराया। इसके बाद दोनों वाहन स्वामियों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया और समझौता हो गया। यह भी पढ़ें- हाईवे पर दो कारों और ट्राले की टक्कर से जाम लगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...