हाईवे में अज्ञात वाहन ने वृद्ध को मारी टक्कर, गंभीर
मुजफ्फर नगर, मई 25 -- बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव फुगाना में अज्ञात वाहन ने वृद्ध को टक्कर मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। जिससे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है। गांव फुगाना में एक अज्ञात वाहन ने 70 वर्षीय राम सिंह को टक्कर मार दी। जिसमे वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायल वृद्ध को एंबुलेंस की मदद से बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राम सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। वृद्ध को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.