कन्नौज, सितम्बर 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रहे 1033 राजमार्ग साथी के दो चालक पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पेट्रोलिंग गाड़ी भी पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि प्रेम सागर (27) पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम गौरा, थाना गोसाईगंज, जिला सुल्तानपुर और भोला सिंह (41) पुत्र प्रभुनाथ सिंह निवासी ग्राम परमान पटी, पोस्ट हथुआ, जिला गोपालगंज, बिहार 1033 राजमार्ग साथी के चालक हैं। दोनों चालक बुधवार रात करीब 11 बजे पेट्रोलिंग गाड़ी लेकर हाईवे पर गश्त कर रहे थे।इसी दौरान किडजी स्कूल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी पेट्रोलिंग गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में बैठे दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो ग...