इटावा औरैया, जून 5 -- जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर झबरापुरा गांव के पास सड़क पार कर रहे एक ट्रक चालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि घायल की पहचान 25 वर्षीय दिलीप कुमार निवासी बीकानेर राजस्थान के रूप में हुई है। वह अपना ट्रक खड़ा करके हाईवे पार कर रहा था, तभी एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों और पास स्थित होटल के कर्मचारियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...