हाईवे पर 152 अतिक्रमण चिन्हित, चलेगा अभियान
कानपुर, जून 9 -- कानपुर। ड्रोन एनालिटिक्स मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे कुल 152 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक में लिया गया। सरसैय्या घाट स्थित नवीन सभागार में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, सड़क सुरक्षा, आपातकालीन प्रबंधन की समीक्षा की गई। बैठक में परियोजना निदेशक एनएचएआई पंकज यादव ने बताया कि आमजन टोल फ्री नंबर 1033 और 'राजमार्ग यात्रा' मोबाइल एप के माध्यम से भी राजमार्गों के किनारे हुए अतिक्रमण की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान अभियान: नैनीताल रोड पर रोज दौड़ रहे 55 हजार वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.