मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर से गुजरने वाले चार नेशनल हाईवे और एक बाइ्रपास फोरलेन के 15 जंक्शन प्वाइंट बेहद खतरनाक हैं। सड़कों के इन मिलान स्थल पर अचानक तेजी से आती गाड़ियां बेलगाम हादसों को न्योता दे रही हैं। इनमें से आठ मोड़ पर बीते दो साल में सड़क हादसों में तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालत यह हैं कि हादसे रोकने के लिए एनएचएआई ने अवैध ढंग से स्पीड ब्रेकर का सहारा लिया है। लेकिन, फोरलेन व हाईवे पर बनाए गए ये 11 स्पीड ब्रेकर भी बाइक सवारों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं。 यह भी पढ़ें- Samastipur News: रॉन्ग-साइड ड्राइविंग, अवैध कट और अतिक्रमण से बढ़ रहे हादसेखतरनाक जंक्शन प्वाइंट हाजीपुर रोड व बाईपास पर सकरी और मधौल मोड़ सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। मोतिहारी फोरलेन पर पहाड़पुर मोड़, सदातपुर...