हाईवे पर 13 स्थानों पर गलत दिशा में चल रहे वाहन
फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दिल्ली-आगरा हाईवे पर वाहन चालक शॉर्ट-कट के चक्कर में करीब 13 स्थानों पर गलत दिशा में चल रहे हैं। इससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार गलत दिशा की वजह से भीषण सड़क दुर्घटनाएं भी हुई हैं। फिर भी वाहन चालक गलत दिशा में चलते हैं। दिल्ली-आगरा हाईवे पर अंडरपास की संख्या कम होना गलत में वाहन चलाने की बड़ी वजह है। एनएचएआई(नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया) यदि हाईवे निर्माण के समय शहर की सभी सड़कों के सामने अंडरपास बनाती तो गलत दिशा में चलने की नौबत नहीं आती। अजरौंदा चौक के दोनों ओर बुधवार को गलत दिशा में वाहन चलते नजर आए। बुधवार दोपहर में कई वाहन अजरौंदा चौक की ओर से सीएनजी पंप की ओर जाते हुए दिखाई दिए। इसी तरह एसएसबी अस्पताल की ओर से भी वाहन चालक अजरौंदा चौक की ओर गलत दिशा में आ रहे थे। लोगों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.