अमरोहा, मई 2 -- हाईवे पर 11 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर गांव चौधरपुर स्थित सीएल गुप्ता फैक्ट्री के सामने हादसा 19 अप्रैल की रात लगभग आठ बजे हुआ था। मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार निवासी पन्ना लाल सैनी बाइक पर सवार होकर गजरौला से मुरादाबाद लौट रहे थे। गलत दिशा से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में पन्ना लाल सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे जबकि हादसा अंजाम देने वाला चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज सूचना पर पहुंचे परिजन बेहतर उपचार के लिए पन्ना लाल सैनी को मुरादाबाद के निजी अस्पत...