मेरठ, अप्रैल 2 -- दिल्ली-दून हाईवे पर सकौती में गुरुवार को हुए हादसों में तीन युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सकौती निवासी फरमान अपने दोस्त राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर सकौती बाजार में सामान लेना आया था। हाईवे पर सकौती बाजार में जाने के दौरान पीछे से पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए, जबकि चालक ट्रक लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं सकौती में हाईवे पर बुधवार देर रात जीतपुर गांव निवासी कपिल को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और चालक कार लेकर भाग निकला। घायल युवक को पुलिस ने मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर ...