बिजनौर, अगस्त 28 -- हरिद्वार-नैनीताल नेशनल हाईवे-74 पर अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौतपहला हादसा बिहार के बेगूसराय निवासी 40 वर्षीय चंदन सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह अपने साथी लक्षीपुर सीतामणी, बिहार निवासी सुनील पुत्र रामदास के साथ बाइक से देहरादून से बिहार जा रहे थे। गुरुवार रात करीब एक बजे दोनों रोशनपुर प्रताप गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान हाईवे पर गलत दिशा से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने चंदन सिंह को मृत घोषित क...