हाईवे पर हुए हादसे में पूर्व सभासद के इकलौते बेटे की मौत
बागपत, जुलाई 8 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सरूरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बड़ौत के पूर्व सभासद के इकलौते बेटे की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप में घायल हो गया। हादसे के समय दोनों युवक नोएडा से अपने घर लौट रहे थे। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। बड़ौत के पठानकोट निवासी पूर्व सभासद दिलशाद का 23 वर्षीय बेटा जीशान अपने साथी गुरविंदर निवासी ग्राम कुटबी (मुजफ्फरनगर) के साथ सोमवार रात नोएडा के सेक्टर-52 से अपने घर लौट रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सरूरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि काफी देर तक दोनों युवक घायल अवस्था में हाईवे पर ही पड़े रहे। इसी बीच वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने घायलों को अस्पताल पहुंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.