मैनपुरी, सितम्बर 20 -- भोगांव। थाना क्षेत्र में सुबह हाईवे पर हुए हादसे में एक अधेड़ महिला की जान चली गई। जबकि तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। महिला को बाइक पर ले जा रहा युवक गंभीर चोटिल हो गया। चिकित्सकों ने युवक को आगरा रेफर कर दिया है। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला अपने भतीजे के साथ शोक संवेदना व्यक्त करने भोगांव जा रही थी। ग्राम अशोकपुर खारा निवासी 35 वर्षीय पंकज पुत्र राधेश्याम शर्मा अपनी ताई 55 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी बालमुकुंद शर्मा को बाइक से लेकर भोगांव आ रहे थे। बताया गया कि नगर के रेलवे स्टेशन रोड निवासी सचिन के यहां हाल ही में एक महिला की मृत्यु हो गई थी, जिनकी शोक संवेदना व्यक्त करने पंकज अपनी ताई के साथ जा रहे थे। सुबह लगभग आठ बजे जैसे ही वह थाना क्षेत्र के...