हाईवे पर हुई किसान की हत्या के आरोपी पर चार्जशीट
बदायूं, सितम्बर 28 -- एमएफ हाईवे पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के बनकोटा के पास किसान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ वारदात में इस्तेमाल बंदूक और बाइक भी बरामद की थी। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गरूईया गांव निवासी 55 वर्षीय दिलीप यादव 17 जुलाई की शाम बैलगाड़ी का पंचर बनवाने के लिए वजीरगंज क्षेत्र में एमएफ हाईवे स्थित बनकोटा के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार ने उन्हें गोली मार दी थी। वारदात के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: किसान की गोली मारकर हत्या विवेचना के दौरान गांव के ही रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड ज्ञान सिंह का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.