बस्ती, फरवरी 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। फोरलेन पर शहर कोतवाली और पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। शहर से सटे बड़ेवन स्थित फ्लाईओवर के पास गुरुवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे टोल प्लाजा की तरफ जा रहे बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक भाग निकला। हादसे में बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई। आनन-फानन में चौकी प्रभारी बड़ेवन जितेन्द्र सिंह ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पैकोलिया थानाक्षेत्र के जोकन्हा निवासी विवेक पांडेय (20) पुत्र संतोष पांडेय वर्तमान में अपने ननिहाल नगर थानाक्षेत्र के ...