लखनऊ, जुलाई 6 -- हाईवे पर गाड़ियों में नियमों के खिलाफ जाकर लगाई जा रहीं सफेद एलईडी लाइटें इन दिनों हादसों की सबसे बड़ी वजह बन रही हैं। रात के सन्नाटे में हाईवे पर 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती गाड़ियों के सामने जब अचानक इन लाइटों की चकाचौंध आती है, तो विपरीत दिशा से आ रहे ड्राइवर कुछ सेकंड के लिए बिल्कुल अंधे हो जाते हैं। वाहन चालकों की यह मनमानी हाईवे पर एक 'साइलेंट किलर' बनकर उभर रही है। दरअसल, ज्यादा रोशनी के चक्कर में वाहन मालिक बाजारों से 100 वॉट या उससे अधिक की अवैध चीनी एलईडी लाइटें गाड़ियों में अलग से लगवा रहे हैं। इन लाइटों का फोकस सड़क पर पड़ने के बजाय सामने से आ रहे वाहन चालकों की आंखों पर सीधा पड़ता है। इससे उन्हें सड़क, मोड़ या आगे चल रहा वाहन दिखना बंद हो जाता है, जो सीधे तौर पर बड़े हादसों को निमंत्रण दे रहा है।...