बस्ती, अप्रैल 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतमसराय चौराहे के पास अज्ञात कार की चपेट में आने से नलमिस्त्री की मौत हो गई। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे तिलकराम निषाद (60) पुत्र लखन निवासी बाघानाला अपने घर से बाइक से भदोही गांव में नल मरम्मत करने निकले थे। रास्ते मे खतमसराय पेट्रोल पम्प पर तेल भराने लगे।वह पेट्रोल पम्प से निकलकर हाइवे पर ट्रक की जाम से बचते हुए जैसे हि हाइवे पर पहुंचे थे कि अयोध्या की तरफ से आयी एक तेज रफ्तार कार की ठोकर से तिलकराम सड़क पर गिर गए। उसी समय पीछे से आयी दूसरी कार ने इनको चपेट में ले लिया, जिसके नीचे दबकर मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.