संभल, दिसम्बर 1 -- मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ढकारी गांव के पास उस समय हुआ, जब किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बदायूं जिले के थाना बिसौली क्षेत्र स्थित गांव अतरपुरा निवासी रामू (30) पुत्र परशुराम अपने रिश्तेदार प्रमोद पुत्र खेमी और गुलाब सिंह पुत्र हेम सिंह निवासी गांव थेरेसा अहमदनगर, थाना बनियाठेर संभल के साथ बाइक से बबराला की ओर जा रहा था। जैसे ही वे ढकारी गांव के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.