हाईवे पर हादसा होते ही चालक के पास चला जाएगा एडवांस अलर्ट, होने वाली है 'हाईटेक' की शुरुआत
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- अरविंद सिंह। देश में नेशनल हाई-वे और एक्सप्रेस-वे पर सफर का अनुभव पूरी तरह बदलने जा रहा है। भारत में जनवरी 2027 से डिजिटल ग्रीन हाई-वे इंफ्रा का नया युग शुरू होगा।इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि देश का समूचा रोड नेटवर्क एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा, जिससे सड़क यात्रियों को सफर के दौरान अपनी कार की स्क्रीन पर मौसम, गति और ट्रैफिक का एडवांस अलर्ट मिलता रहेगा। सड़क हादसे की जानकारी वाहन चालकों को तुरंत मिल जाएगी।हाइवे एआई सर्विलांस और ईवी चार्जर से लैस सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नई नीति तैयार की है। इसके तहत एक जनवरी 2027 के बाद बनने वाले किसी भी नए फोर लेन नेशनल हाई-वे या एक्सप्रेस-वे को प्रोविशनल कम्प्लीशन सर्टिफिकेट (पीसीओडी) और टोल टैक्स वसूलने का अधिकार तब तक नहीं मिलेगा, जब तक कि वह पूरी तरह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.