रुद्रपुर, फरवरी 8 -- रुद्रपुर। पुलिस ने हाईवे पर हवाई फायरिंग करने के मामले में युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर बाइक सवार युवकों को एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार की देर रात एसआई धीरज टम्टा पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था और अपराध रोकथाम के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान इंद्रा चौक पर मुखबिर से सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर वायरल चलती मोटरसाइकिल से फायरिंग करने वाला युवक इस समय ब्लॉक रोड पर तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ब्लॉक रोड पहुंची। जहां संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। युवक की पहचान संजय कोली पुत्र कल्लू राम निवासी रम्पुरा वार्ड नंबर 21 क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.