कानपुर, सितम्बर 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार के निर्देश पर यातायात पुलिस टीम ने हाईवे पर चेकिंग की। इस दौरान टीम को 584 वाहनों में से 285 में कानफोड़ू प्रेशर हार्न, हूटर और मॉडिफायड साइलेंसर लगे मिले। टीम ने कई वाहनों से मौके पर ही हार्न व हूटर उतरवाए और चालान भी काटे। ट्रैफिक दरोगा ने बताया कि हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में 10 फीसदी हादसे सिर्फ प्रेशर हार्न, हूटर से भ्रमित होने की वजह से घटित होते हैं। इस कारण सड़क सुरक्षा के तहत अभियान चलाया गया। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: विशेष चेकिंग में 96 वाहनों का चालान, वसूला 6.91 लाख जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...