हमीरपुर, अगस्त 8 -- मौदहा, संवाददाता। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर हमीरपुर-महोबा बार्डर पर शुक्रवार की देर रात हरिद्वार आश्रम के सेवादार की बाइक की अन्ना मवेशी से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सेवादार की इलाज के लिए सीएचसी मौदहा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। देर रात परिजन सीएचसी पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार करते हुए अपने साथ ले गए। कोतवाली क्षेत्र के गुरदहा गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह का 25 वर्षीय पुत्र आशीष सिंह हरिद्वार के किसी आश्रम में सेवादार है। एक सप्ताह पूर्व गांव आया था। शुक्रवार को महोबा किसी काम से गया था। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर बाइक सवार की सांड़ से टकराकर मौत देर रात बाइक से वापस गुरदहा गांव लौट रहा था। कानपुर-सागर हाईवे के खन्ना टोल प्लाजा को पार करने के बाद हाईवे...