फरीदाबाद, मार्च 9 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर वाईएमसीए के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर निवासी सलीम खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दर्जी का काम करते हैं और उनके तीन बेटे हैं। 8 मार्च की रात करीब 8:30 बजे उनके दो बेटे रिहान और अर्श उनके भतीजे की बाइक से किसी काम से बाटा चौक की ओर गए थे। करीब 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि नेशनल हाईवे पर वाईएमसीए फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पता चला कि किसी अज्ञा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.