मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले से होकर गुजरने वाली एनएच- 27 पर लगे स्पीड गवर्नर एक साल से खराब पड़े हैं। इससे एनएच से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहनों की गति पर ना तो नजर रखी जा रही है और ना ही रफ्तार पर अंकुश लगाने के उपाय किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी कई बार एनएचएआई और परिवहन विभाग सहित जिला प्रशासन को दी जा चुकी है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में भी कई बार इस पर चर्चा हुई है, लेकिन समस्या जस की तस है। एनएच-27 जिले से होकर गुजरने वाले महत्वपूर्ण हाईवे में एक है। यह मोतीपुर के पास जिले में प्रवेश करने के बाद गायघाट प्रखंड के बाद दरभंगा में प्रवेश कर जाती है। इस दौरान करीब 60 किलोमीटर की दूरी तय करते समय केवल 30 किलोमीटर की दूरी पर ही स्पीड गवर्नर लगाए हैं। मुजफ्फरपुर-मोतिहारी मार्ग पर जिले में छह जगहों पर लगाए...