बागपत, फरवरी 10 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर दो दिन पहले वाहनों पर सवार होकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करने वाले युवकों की धर-पकड़ शुरू हो गई है। मंगलवार को पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया, साथ ही एक स्कॉर्पियो कार और ट्रैक्टर को चीज किया। पुलिस इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। दरअसल, दो दिन पहले दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर काठा गांव के पास कुछ युवकों ने वाहनों पर सवार होकर स्टंटबाजी की थी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। वायरल वीडियो में युवक थार गाड़ी की छत पर और स्कॉर्पियो कार की खिड़कियों पर लटककर स्टंट बाजी करते नजर आए थे। वहीं कुछ युवक ट्रैक्टर के बोनट पर बैठकर स्टंटबाजी कर रहे थे। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। इसके बाद पुलिस ने मंगल...