औरैया, जनवरी 7 -- पुलिस की सख्ती और लगातार कार्रवाई के बावजूद हाईवे पर स्टंटबाजी करने से युवक बाज नहीं आ रहे हैं। औरैया कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर लग्जरी गाड़ियों के काफिले द्वारा की गई खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना हिन्दुस्तान नहीं करता है, लेकिन वीडियो ने यातायात नियमों की अनदेखी और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में करीब 16 लग्जरी कारें तेज रफ्तार में एक-दूसरे को ओवरटेक करते हुए, अचानक ब्रेक लगाकर और हूटर बजाकर हाइवे पर खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। स्टंटबाजी का यह पूरा घटनाक्रम यातायात नियमों का खुला उल्लंघन मा...