रुडकी, जुलाई 7 -- नारसन, संवाददाता। नेशनल हाईवे-58 पर सुस्त गति से चल रहे निर्माण कार्य से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। मंगलवार को बारिश होने के बाद हाईवे किनारे के अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य में काफी जलभराव हो गया। जिससे राहगीरों को भारी परेशानीर का सामना करना पड़ा। कई माह से एनएच-58 पर यूपी बॉर्डर के पास सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। हाइवे चौड़ीकरण के लिए सड़क किनारे की मिट्टी काफी दिनों पहले खोद दी गई थी। मंगलवार को बारिश होने बाद उसमें जल भराव हो गया और सड़क किनारे की जमीन दलदली बन गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...